
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के शापुकुर इलाके में रविवार रात एक बर्फ कारखाने से अमोनिया गैस का रिसाव होने से 25 ग्रामीण बीमार पड़ गए।
हाड़ोवा थाना क्षेत्र के इस कारखाने से फैली जहरीली गैस की चपेट में आने वाले पीड़ितों में बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित इलाके में राहत कार्य शुरू कर दिया है और पीड़ितों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है।