
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर तीन चरणों से गुजरा है, जिसमें बीजेपी में संगठनात्मक भूमिका, गुजरात के मुख्यमंत्री का लंबा कार्यकाल और भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर काम करना शामिल है।
पीएम मोदी 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने और 2014 में राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले लगभग 13 साल तक इस पद पर रहे।
बीजेपी पीएम मोदी के सरकार में पहली बार जिम्मेदारी संभालने के 25 साल पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चला रही है।