चंडीगढ़ पुलिस ने 26 अगस्त को इलाज के दौरान हुई पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत के मामले में अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया है।
मृतका की मां कांता देवी ने सेक्टर-34 थाने में दर्ज एफआईआर में शुभी और पिंदा नामक दो लोगों पर 3 जुलाई की रात मनजीत को अगवा कर जलाने का आरोप लगाया है।
एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि पुलिस अब मोरिंडा, मैक्स और पीजीआई अस्पतालों की भूमिका की जांच कर रही है कि उन्होंने समय पर पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।