
नरकटियागंज प्रखंड के स्कूलों में शैक्षणिक सुधार के लिए बीईओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने सभी प्रधान शिक्षकों को छात्रों की 70% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
गुरुवार को आयोजित गुरु गोष्ठी में विद्यालय संचालन, समय पर पाठ्यक्रम पूरा करने और अनुशासन बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
यह निर्देश रेलवे प्रवेशिका प्लस टू विद्यालय में आयोजित बैठक के दौरान दिए गए, ताकि प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।