
बीसीसीआई ने दिल्ली के खराब मौसम और प्रदूषण के साथ स्टेडियम के नवीनीकरण कार्यों के कारण भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले वनडे का वेन्यू बदल दिया है।
यह मुकाबला पहले 13 दिसंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था, जिसे अब विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है।
दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने मौसम की संभावित बाधाओं और स्टेडियम के काम को देखते हुए बीसीसीआई से यह अनुरोध किया था।