
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आज 2 नवंबर को एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है।
जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन फॉर्म जमा कर दिए हैं, वे 4 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर सुधार कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने ऑनलाइन फॉर्म में केवल अपना नाम, पिता का नाम और मां का नाम ही ठीक कर सकेंगे, जबकि मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी जैसी अन्य जानकारियां नहीं बदली जा सकेंगी।