
नगर पंचायत घोसी स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में शिक्षिका नीला कुमारी के सम्मान में शनिवार को एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक योगेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नीला कुमारी को उनके शैक्षणिक योगदान और समर्पण के लिए अंगवस्त्र व सम्मान-चिन्ह भेंट किया गया।
वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के दौरान विद्यालय में अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में निभाई गई उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की।