
करूर और कोयंबटूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में दवाओं के कवर पर हिंदी निर्देश मिलने पर विवाद खड़ा हो गया था।
स्वास्थ्य मंत्री केजी अरुणराज ने स्पष्ट किया कि विवाद बढ़ने के बाद अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कवर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
यह छपाई दिसंबर 2025 में कवर की कमी के कारण ईरोड की एक प्रिंटिंग संस्था को दिए गए ऑर्डर के तहत हुई थी।