
आलू के छिलकों को फेंकने के बजाय उन्हें पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े या पेपर पर सुखा लेना चाहिए.
सूखे छिलकों में नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला और अन्य मनपसंद मसाले मिलाकर पैन में तेज आंच पर गरम तेल में भूना जाता है.
इसे सेहतमंद बनाने के लिए ओवन या एयर फ्रायर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है जो शाम की चाय के साथ एक बेहतरीन स्नैक है।