कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मौजूदा जाति जनगणना प्रश्नावली को रद्द करने और व्यापक चर्चा के बाद नई प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
कांग्रेस नेताओं ने 'ओपन-एंडेड' प्रश्नों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे एक जाति हजारों नामों में बंट जाएगी और ओबीसी के लिए अलग कॉलम न होने से सही आंकड़े नहीं मिल पाएंगे।
पार्टी ने बिहार और तेलंगाना के जाति सर्वेक्षणों का उदाहरण देते हुए 215 जातियों की सूची आधारित व्यवस्था अपनाने का सुझाव दिया है, ताकि देश की करीब 4,200 जातियों की सटीक गणना हो सके।