पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि यदि उन्हें करियर की शुरुआत में इमरान खान की आक्रामक कप्तानी मिलती, तो वे टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट का आंकड़ा पार कर लेते।
अख्तर ने अपने 46 टेस्ट मैचों के करियर में 178 विकेट लिए थे, जबकि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 400 से अधिक विकेट दर्ज हैं।
उन्होंने वसीम अकरम के साथ अपने उतार-चढ़ाव भरे संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि इमरान खान का नेतृत्व उनके खेल को एक अलग स्तर पर ले जा सकता था।