
मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में गिरावट से आंखों में सूखापन, जलन, लालिमा और धुंधलापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
जर्नल ऑफ मिडलाइफ हेल्थ के अनुसार, हार्मोनल असंतुलन के कारण आंखों की नमी कम हो जाती है, जिससे कॉन्टैक्ट लेंस पहनने में भी परेशानी हो सकती है।
विशेषज्ञों का सुझाव है कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं को मोतियाबिंद और डायबिटीज से जुड़ी आंखों की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए नियमित चेकअप जरूरी है।