
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज से 17 सितंबर तक सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान के तहत राज्य की 14 साल की उम्र की लगभग 10 लाख पात्र किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह ने सभी पात्र किशोरियों और उनके अभिभावकों से इस अभियान में शामिल होकर टीका लगवाने की अपील की है।