
LG Electronics India ने अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म LG Channels पर कंटेंट का दायरा बढ़ाकर 170 से अधिक फ्री चैनल शामिल कर दिए हैं।
कंपनी ने इस विस्तार के लिए NH स्टूडियोज, इरोस इनोवेशन और पेन म्यूजिक जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की है।
यह सेवा FAST मॉडल पर काम करती है, जिसके तहत यूजर्स को कोई सब्सक्रिप्शन फीस नहीं देनी पड़ती है और कार्यक्रमों के बीच विज्ञापन दिखाए जाते हैं।