
WhatsApp अपने एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.26.35.3 में एक नया 'Agents' सेक्शन टेस्ट कर रहा है, जिससे यूजर्स ऐप के अंदर ही थर्ड-पार्टी AI बॉट्स से चैट कर सकेंगे।
इस फीचर के तहत एक अकाउंट से अधिकतम पांच AI एजेंट्स को API Key के जरिए जोड़ा जा सकेगा, जिन्हें सेटिंग्स में जाकर आसानी से मैनेज या डिलीट किया जा सकेगा।
कंपनी के अनुसार, इन AI एजेंट्स की अलग चैट विंडो होगी और उन्हें यूजर की पर्सनल चैट्स, कॉन्टैक्ट्स या मीडिया तक कोई एक्सेस नहीं मिलेगा।