
एप्पल ने बच्चों और कम उम्र के यूजर्स की सुरक्षा के लिए एप स्टोर की पॉलिसी में बदलाव करते हुए डेटिंग और AI चैटबॉट वाले ऐप्स पर निगरानी कड़ी कर दी है।
वर्चुअल पार्टनर से रोमांटिक बातचीत की सुविधा देने वाले ऐप्स को कम से कम 18 साल की उम्र वालों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और डेवलपर्स को 12 जनवरी 2027 तक जानकारी अपडेट करनी होगी।
इसके अलावा डेवलपर्स को यह भी बताना होगा कि उनका ऐप यूजर की असली लोकेशन किसी दूसरे व्यक्ति या ग्रुप के साथ शेयर करता है या नहीं।