ईरान के खिलाफ तैनात अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन को समुद्र में 230 से ज्यादा दिन हो चुके हैं, जिससे सैनिकों में भारी तनाव है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाज पर खाने की कमी और हमलों के डर के कारण कम से कम छह नाविकों ने पानी में कूदने की कोशिश की है।
अमेरिकी नौसेना ने कहा है कि अब्राहम लिंकन की जगह USS थियोडोर रूजवेल्ट को भेजा जाएगा, लेकिन इसकी कोई निश्चित समय-सीमा नहीं दी गई है।