
राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्यामजी नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव देर रात एक बजे चुनाव आयोग के निर्देश पर रद्द कर दिया गया।
मतदान के दौरान वार्ड नंबर 10 की कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी के दिनभर मतदान करने नहीं पहुंचने पर राजनीतिक उथलपुथल मच गई और पुलिस को अपहरण की शिकायत दी गई।
अधिकारियों ने दोनों प्रत्याशियों के सामने मतदान पेटी सील कर स्ट्रांग रूम में रखवा दी और पार्षद के मिलने के बाद ही मतदान की अगली तारीख का ऐलान होगा।