
Kaynes Technology का पहली तिमाही का कंसोलिडेटेड नेट मुनाफा 56.4 करोड़ रुपये रहा, जो 92 करोड़ रुपये के बाजार अनुमान से काफी कम है।
कंपनी की कंसोलिडेटेड कमाई सालाना आधार पर 673 करोड़ रुपये से बढ़कर 946 करोड़ रुपये रही, जो 867 करोड़ रुपये के अनुमान से बेहतर है।
ऑपरेटिंग लेवल पर EBITDA 113 करोड़ रुपये से बढ़कर 147 करोड़ रुपये हो गया, हालांकि EBITDA मार्जिन 16.8% से घटकर 15.5% पर आ गया है।