
उत्तर प्रदेश के महोबा में पिछले 48 घंटों की भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। बारिश और मकान ढहने की घटनाओं में अब तक दो लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है।
जैतपुर का बेला सागर तालाब खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे कई सरकारी दफ्तर और घरों में पानी भर गया है। दुनई नदी के उफान से दर्जनों गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है।
प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और बांधों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।