
उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ रहा है और अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगी, जिससे मौसम शुष्क हो जाएगा.
मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन 1 अक्टूबर से बारिश का दौर थमेगा.
आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 8-10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है.