
सरायकेला-खरसावां जिले में 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए सोमवार से 'उल्लास साक्षरता पखवाड़ा' का भव्य शुभारंभ किया गया है।
इस अभियान के तहत लोगों को 'उल्लास ऐप' के माध्यम से बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान में पारंगत किया जाएगा, जो 14 सितंबर तक पूरे जिले में चलेगा।
जिले के सभी प्रखंडों में इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है ताकि साक्षरता दर में सुधार किया जा सके।