
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने का बड़ा फैसला लिया है।
छात्रों के विरोध और सरकार द्वारा गठित हाई-लेवल कमेटी की समीक्षा के चलते 3 अक्टूबर से होने वाली मुख्य परीक्षाएं टाल दी गई हैं।
शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने इस फैसले का स्वागत किया है और राज्यपाल का आभार जताया है।