
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एडीआर रिपोर्ट में संपत्ति को लेकर लगाए गए आरोपों को सुनियोजित साजिश बताया है।
सुक्खू ने स्पष्ट किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है और सभी जानकारी चुनावी शपथपत्र में पहले ही दी जा चुकी है।
उन्होंने रिपोर्ट में अपनी शैक्षणिक योग्यता के अधूरे उल्लेख पर आपत्ति जताई और भाजपा को किसी भी एजेंसी से जांच कराने की चुनौती दी है।