
बीजेपी के 98 वर्षीय वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण और बढ़ती उम्र संबंधी समस्याओं के कारण शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अपोलो अस्पताल के पल्मोनरी डिपार्टमेंट में एडमिट कराया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है और उनकी कंडीशन फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी को दिसंबर 2024 में भी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते आईसीयू में एडमिट किया गया था, और साल 2024 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया था।