पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय संभावित टीम घोषित की है, जिसमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी को ओपनर चुना गया है।
तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह के साथ भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है, जो जनवरी 2022 के बाद से वनडे टीम से बाहर हैं।
मध्यक्रम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और संजू सैमसन को जगह दी गई है, जबकि ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को चुना गया है।