केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना को 3,15,614 करोड़ रुपये के बजट के साथ वित्त वर्ष 2030-31 तक पांच वर्षों के लिए विस्तारित करने की मंजूरी दी है।
कैबिनेट ने 5,070 करोड़ रुपये की 'प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना' और 84,084 करोड़ रुपये की 'समुद्र मंथन' अपतटीय अन्वेषण योजना को भी हरी झंडी दिखाई है।
खेलो इंडिया योजना के लिए अगले पांच वर्षों में 29,054 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिए 7,387 करोड़ रुपये का बजट तय हुआ है।