
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 30 खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट और 9 खिलाड़ियों की डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है.
टॉम बैंटन, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, एमिलियो गे, मैथ्यू फिशर और डैन लॉरेंस समेत 7 खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है.
जो रूट, हैरी ब्रूक, जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन सहित कुल 11 खिलाड़ियों को दो साल का यानी 30 सितंबर 2028 तक का अनुबंध दिया गया है.