
1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को 15 सितंबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक बिहार के डीजीपी विनय कुमार की छुट्टी के दौरान अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार बिहार पुलिस बल में महिलाओं की हिस्सेदारी 25.30 फीसदी है जो देश के सभी राज्यों में सबसे ज्यादा है।
बिहार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2013 में पुलिस में 35 फीसदी आरक्षण लागू किया था।