केंद्र सरकार ने नीट पेपर लीक विवाद के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में आईपीएस रवि कुमार सिंह और आईएएस प्रसन्ना वेंकटेश वी को डायरेक्टर नियुक्त किया है।
इसके अलावा 2016 बैच के आईआरएस अधिकारी अमित समदरिया को एनटीए में जॉइंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।
कार्मिक मंत्रालय के आदेशानुसार, इन अधिकारियों को 3 हफ्ते के भीतर अपना पद संभालना होगा, अन्यथा उन्हें सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम से बाहर कर दिया जाएगा।