
दक्षिण अफ्रीका के 20 साल और 161 दिन के बल्लेबाज लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ 53 गेंदों में 101 रन बनाकर टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया।
प्रेटोरियस ने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के जड़े, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इस शतक के साथ उन्होंने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई के 20 साल और 337 दिन की उम्र में शतक लगाने के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।