
सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को लॉन्च के 72 घंटों में 2.71 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिले हैं।
कंपनी के अनुसार, पिछले साल के मॉडल्स Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 को इतनी ही संख्या में प्री-ऑर्डर हासिल करने में 15 दिन का समय लगा था।
सैमसंग ने बताया कि कुल प्री-ऑर्डर्स में से लगभग 50 प्रतिशत बुकिंग छोटे शहरों से आई है, जो फोल्डेबल फोन की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।