
पाकिस्तान के पेशावर में 'अल खैर स्कूल' की छत गिरने से 7 से 12 वर्ष की आयु के 28 बच्चों और एक महिला शिक्षिका की मौत हो गई है।
लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार इस हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में इमरजेंसी घोषित की गई है।
खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने इस दर्दनाक त्रासदी पर दुख जताते हुए घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।