
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 1 नवंबर को प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए इसे अराजकता फैलाने की कोशिश बताया.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रैली के लिए 1 नवंबर की तारीख चुनना, जो कि 1984 के सिख दंगों की बरसी भी है, सिख समुदाय के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है.
उन्होंने फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान के समर्थन वाले बयान की भी कड़ी निंदा की और विपक्षी नेताओं की चुप्पी पर सवाल खड़े किए.