
दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में जोबर्ग सुपर किंग्स ने पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है।
मोर्कल ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली है, जिन्होंने टूर्नामेंट के शुरुआती 4 सीजन तक टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालने के बाद अपना पद छोड़ दिया था।
एल्बी मोर्कल अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 58 वनडे और 50 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी लंबे समय तक खेले हैं।