भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने हाल ही में एक अदालती कार्यवाही के दौरान की गई अपनी 'कॉकरोच' वाली टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया है।
सीजेआई ने कहा कि उनके बयान को दुर्भावनापूर्ण इरादे से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और युवाओं को बरगलाने की कोशिश की गई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने जो नहीं कहा था, उसे भी उनके नाम से प्रचारित किया गया, जो न्यायिक गरिमा के खिलाफ है।