
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के दौरान कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनती है तो समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी.
अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन की मजबूती का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में बीजेपी अंगद का पैर है और उसे कोई नहीं हिला सकता है.
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि कठोर शासन देकर उन्होंने उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त किया है।