
यामी गौतम की मुख्य भूमिका वाली हॉरर-कॉमेडी और माइथोलॉजिकल फिल्म 'नई नवेली' सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 4.6 करोड़ और दूसरे दिन 5.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
तीसरे दिन 5.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में दुनिया भर में कुल 16.26 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है.