
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने नोटिस जारी कर हरियाणा के करीब 12000 शिक्षकों के लिए HTET पास करना अनिवार्य कर दिया है।
1 सितंबर 2025 के आधार पर जिन शिक्षकों की रिटायरमेंट में 5 साल से अधिक समय बचा है और जिन्होंने परीक्षा पास नहीं की, उनकी सेवाएं समाप्त हो सकती हैं।
शिक्षकों को पर्याप्त मौका देने के लिए शिक्षा बोर्ड को साल में दो बार एचटीईटी आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।