
औरंगाबाद के बारुण स्थित राजकीयकृत केशव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पीटी शिक्षक शशि लाल भूषण को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया है।
निगरानी विभाग की पटना टीम ने ओपन यूनिवर्सिटी से जुड़े काम के बदले रिश्वत लेने के आरोप में शिक्षक को हिरासत में लिया है।
शिकायत मिलने के बाद विभाग ने सत्यापन किया और गुरुवार को कार्रवाई करते हुए शिक्षक को पूछताछ के लिए पटना ले गई है।