
ब्रिक्स समिट में शामिल होने आए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने खाड़ी देशों से आह्वान किया कि वे अमेरिका को ईरान के खिलाफ हमलों के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल न करने दें।
नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरानी राष्ट्रपति ने यूएई का प्रतिनिधित्व कर रहे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।
पेजेश्कियान ने ब्रिक्स समिट को संबोधित करते हुए एकतरफा और अमानवीय प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया और कहा कि ब्रिक्स को न्याय की आवाज बनना चाहिए।