
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में सांसद शशि थरूर ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर पार्टी को बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया।
इस सुझाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया और अखबारों में लिखने के बजाय उन्हें सड़क पर भी उतरना चाहिए।
खरगे की इस टिप्पणी पर बैठक में मौजूद अन्य वरिष्ठ नेता भी हंस पड़े।