
मौसम विभाग ने 28 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने की चेतावनी दी है और गुरुवार के लिए यूपी के 17 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को हमीरपुर में सर्वाधिक 220 मिमी, महोबा में 155 मिमी, बांदा में 123 मिमी और चंदौली में 117 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
अलर्ट वाले जिलों में बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कानपुर नगर, झांसी और ललितपुर समेत मध्य व दक्षिणी यूपी के कई क्षेत्र शामिल हैं।