
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपने वनडे करियर के 200 विकेट पूरे कर लिए हैं.
मैच में जैम्पा ने 9 ओवर में 62 रन देकर 2 विकेट लिए और उनका 200वां शिकार इनोसेंट काइया बने.
शेन वॉर्न के बाद जैम्पा वनडे में दो सौ विकेट लेने वाले केवल दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर और दुनिया के छठे लेग स्पिनर बन गए हैं.