
कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में श्री नर नारायण सेवा समिति के 19वें स्थापना दिवस और शिक्षक दिवस समारोह के दौरान शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
संस्था 16 निशुल्क शिक्षा केंद्रों का संचालन कर रही है और महिला सशक्तिकरण के लिए सिलाई, मेहंदी और ब्यूटी पार्लर जैसे प्रशिक्षण केंद्र चलाकर कौशल विकास को बढ़ावा दे रही है।
समारोह में मुख्य अतिथि ओपी गर्ग और डीएसपी सुशील कुमार ने समिति के नेत्रदान अभियान और मां अन्नपूर्णा रसोई के तहत वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही टिफिन सेवा की सराहना की।