
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण पाकिस्तान सरकार ने 2 अक्तूबर को पेट्रोल के दाम 3 रुपये 26 पैसे बढ़ा दिए हैं.
इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में अब पेट्रोल की नई कीमत 390 रुपये 66 पैसे प्रति लीटर हो गई है, जिससे जनता पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है.
पाकिस्तान में पेट्रोल के बेस प्राइस की गणना अंतरराष्ट्रीय बाजार के औसत भाव और डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये की विनिमय दर के आधार पर ओग्रा फॉर्मूले से होती है।