प्रसिद्ध यूट्यूबर JerryRigEverything के बेंडिंग टेस्ट में 1.87 लाख रुपये का Google Pixel 11 Pro Fold एंटीना लाइनों के पास से बीच में से टूट गया।
टेस्टिंग के दौरान फोन की कवर स्क्रीन उखड़कर बाहर गिर गई और अंदरूनी 8 इंच की फ्लेक्सिबल स्क्रीन भी बर्न टेस्ट में 20 सेकंड में खराब हो गई।
गूगल ने दावा किया था कि फोन का नया डिजाइन 3 गुना अधिक मजबूत है, लेकिन लगातार चौथे साल पिक्सल फोल्ड एंटीना लाइन वाली जगह से ही कमजोर साबित हुआ है।