
एप्पल ने गुरुवार को 110 देशों के आईफोन यूजर्स को थ्रेट नोटिफिकेशन भेजे हैं, जिसमें कंपनी ने डिवाइस को मर्सनरी स्पाइवेयर के जरिए निशाना बनाए जाने की चेतावनी दी है।
कंपनी ने अब लॉक स्क्रीन पर पुश नोटिफिकेशन के जरिए अलर्ट भेजने की नई व्यवस्था शुरू की है, जो यूजर्स को डेटा और डिवाइस सुरक्षित रखने के लिए तुरंत कदम उठाने की सलाह देती है।
डिजिटल रिसर्च संस्था सिटीजन लैब के अनुसार, एप्पल ने 2021 में यह अलर्ट सिस्टम शुरू किया था और यूजर्स को सुरक्षा के लिए 'लॉकडाउन मोड' ऑन करने का सुझाव दिया गया है।