अरशद वारसी और प्रतीक गांधी अभिनीत क्राइम थ्रिलर फिल्म 'घमासान' आज 11 सितंबर को जी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई है।
तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अरशद वारसी एक डकैत की भूमिका में हैं, जबकि प्रतीक गांधी ने एक पुलिस अधिकारी आदित्य का किरदार निभाया है।
फिल्म की कहानी बुंदेलखंड में चुनाव के दौरान एक कुख्यात डकैत को पकड़ने के पुलिस मिशन पर आधारित है, जिसमें इशिता दत्ता और राजपाल यादव भी शामिल हैं।