
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद ने आयुष मेडिकल कॉलेज में राउंड 3 काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है।
नीट पास उम्मीदवार अब 3 नवंबर 2026 की रात 10 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इस काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 7 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 9 से 11 नवंबर तक होगा।